IND vs SL: उमराण मलिकने फेकी करिअर की सबसे तेज गेंद तो शिवम मावी बने स्टार.. पहले मैच में बनें यह 12 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स, शिवम मावी ने डेब्यू मैच में ही लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो गई है। सीरीज का पहला मैच आज वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में शाम 7 बजे से खेला जा रहा था। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर आज गेंदबाजी चुनी थी भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के चलते श्रीलंका जीत से 3 रन दूर रह गई और भारत ने पहले मुकाबले में 2 रनों की शानदार जीत हासिल कर ली। भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। इस मैच में कुल 12 बड़े रिकॉर्ड्स बनते हुए नजर आए है आइए आपको बताते है कि क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनें हैं-
भारत बनाम श्रीलंका पहला टी20 रिकॉर्ड
1. भारतीय टीम ने अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में श्रीलंका के ऊपर 18वीं जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए है जिनमें से 18 भारत ने वहीं 8 श्रीलंका ने जीता है। एक मैच बेनतीजा भी रहा है।
2. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 8 टी20 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 बार वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 3 बार मुकाबला जीता है।
3. वानखेड़े स्टेडियम में कम रन का स्कोर खड़ कतर यह भारतीय टीम की पहली जीत है। भारत ने यह मैच जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है।
शिवम मावी ने डेब्यू मैच में दिखाया कमाल
View this post on Instagram
4. शिवम मावी आज अपना अंतराष्ट्रीय डेब्यू करते हुए नजर आए, डेब्यू मैच में ही शिवम मावी ने 4 वनिकेट हासिल कर इतिहास रच दिया। शिवम ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बन गए है।
5. शिवम मावी ने अपने करियर की पहली विकेट पाथुम निशांका को बोल्ड करके ली।
6. श्रीलंकाई खिलाड़ी कुश्ल मेंडिस ने आज अपना 50वां टी20 अंतराष्ट्रीय मैच खेला।
दासुन शनाका ने पूरे किए 100 छक्के
7. दासुन शनाका भारत के खिलाफ शानदार खेल दिखा रहे थे लेकिन वह मैच नहीं जीतवा पाए। दासुन शनाका ने आज 3 छक्के जड़ अपने करियर में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं।
8. महीश तीक्षणा आज भारत के खिलाफ 1 विकेट लेते हुए नजर आए इस विकेट से उन्होने टी20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए है।
9. भारत के लिए टी20 पर्दापण में सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
4-10 बरिंदर स,रन बनाम जिम्बाब्वे हरारे 2016
4-21 प्रज्ञान ओझा बनाम बांग्लादेश नॉर्टिंघम 2009
4-22 शिवम मावी बनाम श्रीलंका मुंबई वानखेड़े 2023
10. टीम इंडिया के खिलाफ आग उगल रहे हैं दासुन शनाका, आखिरी 4 पारियां
47 (19)
74 (38)
33 (18)
45 (27)
उमरान मलिक ने फेंकी करियर की सबसे तेज गेंद
11. उमरान मलिक ने आज 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर दासुन शनाका को आऊट किया था। यह गेंद उनके करियर की अब तक की सबसे तेज गेंद है।
12. टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया के लिए सबसे कम जीत का अंतर (रनों से)
1 रन बनाम साउथ अफ्रीका कोलंबो आरपीएस 2012
1 रन बनाम बान बेंगलुरु 2016
2 रन बनाम श्रीलंका मुंबई विश्व कप 2023 *
3 रन बनाम जिम हरारे 2016
4 रन बनाम आयरलैंड मलहाइड 2022