Ranaji Trophy: सचिन का लाल अर्जुन तेंदुलकर नही कर पा रहा लगातार अच्छा प्रदर्शन, 2बार हुये गोल्डन डक पर आउट तो कुल मिलकर बनाये बस इतने रन्स.. टीम इंडियामे जगह बनाने की राह हो रही मुश्कील..

Ranaji Trophy: सचिन का लाल अर्जुन तेंडूलकर नही कर पा रहा लगातार अच्छा प्रदर्शन, 2बार हुये गोल्डन डक पर आउट तो कुल मिलकर बनाये बस इतने रन्स.. टीम इंडियामे जगह बनाने की राह हो रही मुश्कील..
महान सचिन तेंदुलकर (sachin tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (arjun tendulkar) गोवा की तरफ से रणजी ट्रॉफी में शिरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ शतक के साथ अपने रणजी ट्रॉफी करियर की शानदार शुरुआत करने वाले अर्जुन बल्ले से अपने फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाए हैं। यादगार डेब्यू के बाद से लगातार अर्जुन बल्ले से फ्लॉप हो रहे हैं और एक के बाद एक खराब पारी खेल रहे हैं।
राजस्थान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद झारखंड के खिलाफ अगले मैच में अर्जुन 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद कर्नाटक की एक मजबूत टीम के खिलाफ अर्जुन पहली गेंद पर गोल्डन डक यानी 0 के स्कोर पर आउट हो गए। केरल के खिलाफ भी उनका संघर्ष जारी रहा और वो महज 6 के स्कोर पर आउट हुए।
View this post on Instagram
अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर शतक जड़कर अपने सुनहरे भविष्य के आगमन के संकेत दिए थे। लेकिन, फिर एक पारी के बाद ही वो फुस्स होते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर के शतक के बाद युवराज सिंह के पिता और पूर्व भारतीय खिलाड़ी योगराज सिंह ने इसके पीछे का क्रेडिट लिया था।
योगराज सिंह की ही देखरेख में रहकर अर्जुन की बैटिंग में निखार आया था। योगराज सिंह ने ये तक कह दिया था कि वो अर्जुन का पीछा कभी नहीं छोड़ने वाले और वर्ल्ड क्रिकेट का बेस्ट मैन बनाकर ही उन्हें दम लेंगे। ऐसे में अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन के फ्लॉप शो पर योगराज सिंह का क्या रिएक्शन आता है।